Search

 
 
 

बोकारो: हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

 
Bokaro : हत्या मामले में जमानत मिलने के बाद से लगातार फरार चल रहे अमित सिंह को बीएस सिटी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वह बोकारो सेक्टर-1 में रहता था. साथ ही बिहार के भोजपुर जिले के शिवहर पंचायत का मुखिया भी रह चुका है. लेकिन बोकारो शहर में उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिस वजह से बोकारो में हाल के वर्षो में कम ही रहता था. इस बीच न्यायालय से वारंट जारी हो गया था. पुलिस भी काफी दिनों से खोज रही थी. 14 अक्टूबर की रात पुलिस को जानकारी मिली कि वह चास के आईटीआई मोड़ पर अपने कुछ सहयोगियों के साथ पार्टी कर रहा है. इस बीच कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी करते हुए वारंटी को दबोच लिया. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-and-india-2024-and-the-battle-for-india-book-to-be-released-on-november-6/">मोदी

एंड इंडिया : 2024 एंड द बैटल फॉर भारत…पुस्तक का विमोचन छह नवंबर को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही