Search

 
 
 

बोकारो : छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

 

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र की घटना, जरीडीह का रहने वाला है युवक

Bokaro : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र निवासी कॉलेज की छात्रा के साथ यौन संबंध बनाकी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 13 सितंबर को जेल भेज दिया. आरोपी नितेश कुमार उर्फ नितेश महतो जरीडीह थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव का रहने वाला है. पीड़िता ने उसके खिलाफ एक सप्ताह पहलेप्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने बताया कि का पीड़िता का युवक के गांव में आना-जाना था. इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई. युवक ने भरोसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता ने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी, तो युवक ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

मारपीट में मजदूर जख्मी

एक अन्य समाचार के अनुसार, बोकारो स्टील प्लांट की एसपीजी साइड में काम करने वाले मजदूर चंद्रशेखर प्रसाद सिंह को सहकर्मी रासबिहारी मंडल ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. साथ काम करने वाले सहयोगी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. चंद्रशेखर प्रसाद सिंह सेक्टर-3 सी का रहने वाला है. घटना के बाद उसने बीएस सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-naxalites-had-hidden-a-water-tank-underground-in-the-forests-of-madhuban/">गिरिडीह

: मधुबन के जंगलों में नक्सलियों ने जमीन के अंदर छुपा रखी थी पानी की टंकी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही