Search

 
 
 

बोकारो: महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने का आरोप, मामला दर्ज

 
Bokaro: चास प्रखंड में महिला को डायन कहकर प्रताड़ित करने का मामला उजागर हुआ है. घटना चास प्रखंड के काशीझरिया गांव की है. एक वृद्ध महिला को डायन कहकर प्रताड़ित करने व मारपीट करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर पिंड्राजोरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. काशीझरिया निवासी वृद्धा कैला देवी ने बताया है कि वह अपने घर के सामने बैठी थी. इसी दौरान संजय गोप ने उसे डायन कहा और लाठी से हमला कर दिया. वह किसी तरह जान बचाई. उसके बाद संजय और उसके दो भाई कमल गोप और भृगु गोप उसके घर तलवार लेकर आए और मार कर उसे घायल कर दिया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-dedicated-ins-vikrant-to-the-service-of-the-nation-said-india-is-witnessing-the-sunrise-of-a-new-future/">पीएम

मोदी ने आईएनएस विक्रांत को देश सेवा में समर्पित किया, कहा, भारत नये भविष्य के सूर्योदय का साक्षी बन रहा है
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही