Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सात दिनों में लक्ष्य को अर्जित करें सभी बीईईओ व बीपीओ : डीसी

Bokaro : बोकारो डीसी कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को डीसी कुलदीप चौधरी ने कल्याण और शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. मौके पर डीडीसी कीर्तीश्री जी उपस्थित थी. डीसी ने कल्याण विभाग से संबंधित प्री मैट्रिक छात्रवृति की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने प्रखंडवार पिछली बैठक के बाद अब तक हुए प्रगति की जानकारी ली और सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों (बीईईओ) प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) को सात दिनों में निर्धारित लक्ष्य को अर्जित करने का निर्देश दिया. समीक्षा क्रम में बीईईओ व बीपीओ ने कुछ छात्रों का आधार नहीं होने व उच्च विद्यालयों में ज्यादा समस्या होने की बात कहीं. इस पर डीसी ने वैसे छात्रों की सूची जिला को उपलब्ध कराने को कहा. उन छात्रों के लिए विशेष शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा को उच्च विद्यालयों से संबंधित समस्याओं का बैठक कर त्वरित निष्पादन करने को कहा. डीसी ने बैठक के दौरान बताया कि जल्द ही आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए सरकार द्वारा साइकिल की आपूर्ति की जाएगी. ऐसे में साइकिल के भंडारण को लेकर जगह चिन्हित करने का जिला कल्याण पदाधिकारी मनीषा वत्स को निर्देश दिया.

  शत प्रतिशत छात्रों को पोशाक राशि उपलब्ध कराएं

डीसी ने शिक्षा विभाग से पोशाक की राशि वितरण की समीक्षा की. जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि 83 फीसद छात्रों को राशि हस्तांतरित कर दी गई है. शेष छात्रों को भी जल्द राशि भुगतान कर दी जाएगी. डीसी ने शत प्रतिशत छात्रों को पोशाक राशि वितरण सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, सभी प्रखंडों के बीईओ और बीपीओ उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-eye-check-up-camp-organized-at-saraswati-shishu-vidya-mandir/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही