Search

 
 
 

बोकारो : पंचायत समिति की बैठक में पारित प्रस्तावों पर अमल नहीं होने पर होगी कार्रवाई : मंत्री

 
Kasmar (Bokaro) : राज्य के  पेयजल व स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि पंचायत समिति की बैठकों में पारित प्रस्तावों पर अमल नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी. मंत्री गुरुवार को कसमार प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि पंचायत समिति बैठक में अधिकतर सदस्यों ने जो बातें रखीं, उससे यह स्पष्ट है कि बैठक के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. अब ऐसा नहीं चलेगा. बैठक में जो मुद्दे उठाए जाते हैं या प्रस्ताव पारित किए जाते हैं, उस पर अमल होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर किसी विभाग से तीन बैठकों में कोई अधिकारी अनुपस्थित रहता है, तो उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए. प्रखंड प्रमुख नियोति डे ने कहा कि पिछले तीन साल से पंचायत समिति की बैठकों को अधिकारी सिर्फ मजाक में लेते रहे हैं. अब ऐसा नहीं होने देंगे. इस दौरान कसमार प्रखंड की अलग-अलग पंचायतों के पंसस ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं रखा और निदान की मांग की. बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ प्रवीण कुमार, उप प्रमुख संजू देवी, पंसस अंजू देवी, मंजू देवी, प्रिया देवी, हेमंती देवी, दिलीप महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-governments-intention-is-that-every-family-should-have-a-permanent-house-minister-deepika-pandey/">गिरिडीह

: सरकार की मंशा, हर परिवार का हो पक्का मकान- मंत्री दीपिका पांडेय
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही