Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : होली में अश्लील गीत बजाने पर होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भी होगी नजर

Bokaro : होली और शब-ए बारात को लेकर बुधवार को हरला थाना में शांति समिति की बैठक हुई. चास के बीडीओ मिथिलेश चौधरी और पुलिस निरीक्षक सह हरला थाना प्रभारी संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शांतिपूर्वक, आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ होली और शब-ए-बारात मनाने की अपील की गई. अधिकारियों नें त्योहारों की खुशियों में खलल डालने वाले लोगों से सख्ती से पेश आने की बात कही. बीडीओ ने कहा कि त्योहार में किसी प्रकार का भड़काऊ और अश्लील संगीत बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा. अवैध शराब बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. किसी तरह के भड़काऊ पोस्ट या टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध फौरन एक्शन लिया जाएगा. लोगों से भी सोशल मीडिया के किसी भी भड़काऊ पोस्ट या अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई. उन्होंने कहा कि समाज के उपद्रवी तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. होली और शब-ए-बारात के अवसर पर सभी चिन्हित जगहों और चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. यह">https://lagatar.in/bokaro-gomiya-mla-met-cm-regarding-expansion-of-ttps/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : टीटीपीएस के विस्तारीकरण को लेकर सीएम  से मिले गोमिया विधायक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही