Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : प्रखंडवार नियोजन नीति की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान ने किया चक्का जाम

Bokaro : बुधवार को नियोजन नीति को लेकर जहां छात्र संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया था, तो वहीं आदिवासी सेंगेल अभियान और झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा ने भी बुधवार को जरीडीह प्रखंड के तुपकाडीह चौक पर प्रखंडवार नियोजन की मांग को लेकर दो घंटे का चक्का जाम किया. चक्का जाम का नेतृत्व सेंगेल अभियान के ज़िला संयोजक भीम मुर्मू और झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा के केन्द्रीय युवा ध्यक्ष ललित नारायण ने किया. बोकारो जोनल संयोजक जयराम सोरेन ने कहा कि झारखंड में पक्ष और विपक्ष दोनों के पास कोई ठोस नीति नहीं है. सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने प्रखंडवार नियोजन नीति का मसौदा दिया है. कहा कि सेंगेल अभियान सभी सरकारी नौकरियों का 90 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को आवंटित करने की मांग कर रही है. साथ ही प्रखंडवार कोटा बनाकर नियुक्ति की मांग की जा रही है. इसमें खतियान की जरूरत नहीं है. स्थानीयता, आरक्षण और नियोजन नीति इसमें स्वत: समाहित हो जाएंगी. चक्का जाम आंदोलन में आदिवासी मूलवासी से झारखंड प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा, बोकारो जोनल संयोजक आनन्द टुडू, रामकुमार टुडू, कालीचरण किस्कू, कृष्णा किस्कू, उपेन्द्र हेम्बरम, महेश सोरेन, कोमल किस्कू, गुलांजी मुर्मू, सावित्री मुर्मू, रानी मुर्मू, गीता बेसरा, आम्बती बेसरा, संजोती किस्कू, रतनी हेम्बरम, धनीलाल मुर्मू, करण मुर्मू, फुलेश्वर मुर्मू, संजू शिव, सुनील महतो, सूरज महतो, राहुल भट्ट, बादल महतो, धर्मेंद्र कर्मकार, मुकेश महली, विवेक महतो, शंकर तेरी, डेनियल, राहुल पांडे, सानू महली, प्रकाश महतो, टाईगर महतो, आशीष मुर्मू, रामसुंदर बेसरा, बिनोद हेम्बरम, बासिर मुर्मू, रोशोमनी मरांडी, काजल हेम्बरम, पूनम किस्कू, सुशीला हांसदा, खुशबू मुर्मू, विरेन्द्र हेम्बरम आदि महिला पुरुष शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-bokaro-development-forums-silent-sit-in-on-satyapal-maliks-questions/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सत्यपाल मलिक के सवालों को लेकर बोकारो विकास फोरम का मौन धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही