Search

बोकारो प्रशासन E-Pass को लेकर सख्त, सड़कों पर हो रही जांच

लोगों से सहयोग की अपील

Bokaro: कोरोना की नई गाइडलाइन के तहत ई पास जरूरी कर दिया गया है. इसे लेकर प्रशासन भी सख्त है. लॉकडाउन के गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए बोकारो पुलिस द्वारा सख्ती की जा रही है. बोकारो और चास के शहरी क्षेत्रों में पुलिस का जांच अभियान जारी है. ई पास के बिना और बेवजह सड़क पर घूमने वालों से पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रशासन मुस्तैद

सीईओ चास दिलीप कुमार ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया है. इसे पालन करवाने के लिए प्रशासन मुस्तैदी से लगी है. पुलिस द्वारा सख्ती से नियमों का पालन करवाया जा रहा है. कहा कि यह सारी प्रक्रिया कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए किया गया है.

गाइडलाइन का पालन करें

कहा कि इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए. सभी को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए. तभी कोरोना से जंग में जीत मिलेगी. अभी जो हालात हैं उसमें अधिक से अधिक सजगता की जरूरत है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि बेवजह घर से बाहर ना निकलें. गाइडलाइन का हर हाल में पालन करें. वैसे आज पहले दिन सड़कें सूनी रहीं. बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 16 से 27 मई तक वाहनों के परिचालन के लिए E-Pass अनिवार्य कर दिया गया है. इस दौरान बिना ई-पास वाले निजी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध है. बिना ई-पास के पकड़े जाने पर जुर्माने का भी प्रावधान है.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//