Search

 
 
 

बोकारो : अधिवक्ता नील रतन सिंह का निधन, शोक

 
Bokaro : बोकारो जिले के जैनामोड़ निवासी अधिवक्ता नील रतन सिंह  उर्फ दिलीप सिंह (50 वर्ष) का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे. उनका अंतिम संस्कार दोपहर में खांजो नदी तट पर किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए. नील रतन सिंह अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र छोड़ गए हैं. उनके सम्मान में बोकारो के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को खुद को न्यायिक कार्यों से अलग रखा. इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स ने बोकारो सिविल कोर्ट परिसर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. शोकसभा में एसोसिएशन के नेशनल कउंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि, रंजन कुमार मिश्रा, फटीक चंद्र सिंह, संजय कुमार प्रसाद, अतुल कुमार, गोविंद राम, जेपी झा, नीतीश नंदी, राजेश कुमार, अंकित ओझा, प्रेरणा पांडेय, जीतेंद्र कुमार, अंजनी चौधरी, विजय कुमार, ओमप्रकाश लाल, चंदन कुमार, कृष्ण देव प्रसाद, विकास कुमार समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : जारी">https://lagatar.in/the-torture-of-winter-continues-the-temperature-will-fall-further/">जारी

है सर्दी का सितम, पारा अभी और गिरेगा
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही