Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : जस्टिस केपी देव के निधन पर अधिवक्ताओं ने की शोक सभा

Advertisement
Advertisement

बोकारो से जुड़ा रहा है केपी देव का रिश्ता

Bokaro : झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का रांची के मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. उनके निधन से बोकारो जिले के अधिवक्ताओं में शोक है. जस्टिस केपी देव का रिश्ता बोकारो से रहा है. उन्होंने बोकारो के केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई की थी. आज उनके सम्मान में झारखंड के सभी न्यायालय बंद रहा. बोकारो कोर्ट परिसर में जस्टिस केपी देव के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. हाई कोर्ट के अधिवक्ता रणजीत गिरि ने बताया कि न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव अधिवक्ताओं के बीच से न्यायमूर्ति के पद पर चयनित हुए थे. वे युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित किया करते थे. उनका निधन अधिवक्ताओं के लिए अपूरणीय क्षति है. मौके पर दिनेश प्रसाद शर्मा, संजीत कुमार सिंह, फटिक चंद्र सिंह, रंजन कुमार मिश्रा, कमल कुमार सिन्हा, वंशिका सहाय, तरुण ठाकुर, सोमनाथ शेखर, धनजी चौधरी,राजेश कुमार, एस एन पांडेय, आर के पी वर्मा, ब्रजेश, दामोदर कुमार,गोविंद राम, महेश विश्वकर्मा, संजीत महतो, अभिजीत पाठक, संकेत तिवारी, आदि अधिवक्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/expressway-construction-will-change-the-picture-of-four-blocks-of-bokaro/">यह

भी पढ़ें:   एक्सप्रेस-वे निर्माण से बदल जाएगी बोकारो के चार प्रखंडों की तस्वीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही