Bokaro : अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों की एक बैठक रविवार को बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर-4 स्थित मजदूर मैदान में हुई. बैठक में संगठन की भावी रणनीतियों, संगठन के विस्तार व होली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एनजीओ के जिला अध्यक्ष महेंद्र तिवारी ने की और संचालन जिला महासचिव मिथिलेश कुमार ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव अशोक अग्रवाल आजाद ने कहा कि उद्योग और व्यापार न सिर्फ जीवन का, बल्कि राष्ट्र के विकास के लिए रक्त वाहिनी है. इसलिए सरकार इसे संरक्षण दे. उद्योग क्षेत्र में अधिक से अधिक नौजवानों को बहाल करना होगा. उन्होंने बोकारो के उद्योगों में ठेकेदारी प्रथा बंद किये जाने और मजदूरों को सम्मानजनक वेतन व सुविधाएं मिलने पर जोर दिया. एनजीओ के प्रदेश अध्यक्ष प्रियांक अग्रवाल ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत संगठन समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र तिवारी ने जिला के उद्योगपतियों और व्यापारियों से समाज और राष्ट्र के हित में अपना योगदान देने की अपील की. होली मिलन कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई. बैठक में संगठन के अजीत भगत, राजू कुमार साव, अजय अग्रवाल, मिथिलेश कुमार, अनूप गुप्ता, आशीष कुमार, अरविंद, विकास पांडे, विश्वकर्मा मारकुंडी हेंब्रम, वकील अग्रवाल, सतीश हिरन, हीरो आदि उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/bokaro-blood-donors-from-different-districts-honored/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : सम्मानित किये गये विभिन्न ज़िलों के रक्तदाता [wpse_comments_template]
बोकारो : उद्योगो में ठेकेदारी प्रथा बंद करने की वकालत

Leave a Comment