Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कार चोरी मामले में प्राथमिकी के बदले पांच दिन बाद पुलिस ने किया सनहा दर्ज, कार्यशैली पर उठे सवाल

Bokaro : बोकारो पुलिस की एक कारगुजारी सुर्खियों में है. यहां चोरी होने पर सनहा दर्ज किया जाता हैं, ताकि चोरी की घटनाओं को प्रतिवेदित नहीं करना पड़े, अनुसंधान नहीं करना पड़े. यह कारगुजारी बोकारो के बालीडीह पुलिस ने कर दिखायी है. खबरों के अनुसार बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कालोनी निवासी ओम कुमार अपनी गाड़ी (कार संख्या WB 06F/5566 ) 31 मई की रात घर के बाहर खड़ी की थी. इस क्रम में अंधेरे तथा सुनसान स्थिति का लाभ उठाकर चोरों ने उसकी गाड़ी उड़ा ली. कार के मालिक ने अहले सुबह थाना में लिखित रूप से चोरी की सूचना दी. लेकिन चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. आरोप है कि  पुलिस ने सनहा भी पांच दिन बाद दर्ज किया. बता दें कि थाना में आवेदन 1 जून, 2022 को दिया गया था, लेकिन पुलिस ने 6 जून, 2022 को सनहा दर्ज किया.

अब कार के ऑनर ओम कुमार काट रहे थाने के चक्कर

अब कार के ऑनर ओम कुमार थाने के चक्कर काट रहे हैं. ओम ने चोरी की घटना के तीन दिन बाद थाना प्रभारी से मिलकर केस के बारे में जानकारी ली, तो उन्हें जवाब मिला कि एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. उन्होंने जब आवेदन दिखाया तो उसपर सनहा का नंबर लिखा हुआ था.

क्या कहते हैं थानेदार

बालीडीह थाना प्रभारी राम प्रवेश सिंह ने बताया कि मामला पुराना है. उस वक्त नूतन मोदी थाना प्रभारी थीं. उन्होंने चोरी का केस दर्ज नहीं किया, बल्कि सनहा दर्ज दर्ज किया. इसमें मेरा कोई दोष नहीं है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही