Search

 
 
 

बोकारो : डिवाइडर से टकराकर पिकअप वैन पलटी, घंटों आवागमन रही बाधित

 
Bokaro : जिले के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के एनएच 32 फोर लेन पर एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई है. लेकिन पिकअप वैन पलटने के कारण उसमें रखा टाइल्स जमीन पर बिखर गया. जिसकी वजह से घंटों तक आवागमन बाधित रही. जानकारी के मुताबिक, टाइल्स से लदा पिकअप वैन सिवनडीह से आदर्श कॉपरेटिव की ओर जा रही थी. इसी दौरान एक गाय सड़क में आ गयी. जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गयी. (पढ़ें, पार्थ">https://lagatar.in/ed-team-took-partha-chatterjee-to-aiims-bhubaneswar/">पार्थ

चटर्जी को भुवनेश्वर एम्स ले गयी ईडी की टीम)

स्थानीय लोगों की मदद से बिखरे टाइल्स को हटाया गया

मौके पर सेक्टर 12 थाना पुलिस पहुंची और घटना के संबंध में चालक से जानकारी ली. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सड़क पर बिखरे टाइल्स को हटाया और आवागमन शुरू हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-banani-aritro-and-ayesha-became-district-toppers-of-arts-science-and-commerce/">धनबाद

: बनानी, अरित्रो और आयशा बनी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की जिला टॉपर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही