Search

 
 
 

बोकारो : एलआईसी के कार्यालय के सामने अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 

मंडल प्रबंधन पर लगाया गलत नियम थोपने का आरोप

Bokaro : भारतीय जीवन बीमा की बोकारो शाखा एक के अभिकर्ताओं ने मंडल प्रबंधन की मनमानी के विरोध में 16 अगस्त को धरना-प्रदर्शन किया. शाखा प्रबंधक को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा. प्रदर्शन का आयोजन केंद्रीय समिति के आह्वान पर किया गया. इसमें बोकारो की तीनों शाखाओं के सदस्य मौजूद रहे. वक्ताओं ने कहा कि अभिकर्ताओं को बिना डिजिटल जानकारी दिए ही बीमा डिजिटल माध्यम से करने का दवाब बनाया जा रहा है. यह अभिकर्ता और बीमा धारक के हित में नहीं है. अभिकर्ताओं ने डिजिटल प्रशिक्षण व टैबलेट या लैपटॉप देने की मांग  कर रहे हैं. रवींद्र कुमार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में शाखा सचिव पीएन सिंह, रंजन कुमार, देवानंद सिंह, संजय सिंह, प्रणव देव, भानु प्रताप, अनिल सिंह, एस अंसारी, बिनोद कुमार, सुम्मी हांसदा, चंडी कमार, श्याम कुमार वर्मा, सरयू प्रसाद गोस्वामी, प्रह्लाद सिंह, सुधीर कुमार, राम दयाल सिंह, प्रदीप परेरा, अभिमन्यु प्रसाद, शिव पूजन प्रसाद, शंकर भगवान सिंह आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-another-migrant-laborer-from-tisri-died-in-bengaluru/">गिरिडीह

: तिसरी के एक और प्रवासी मजदूर की बेंगलुरु में मौत  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही