Search

 
 
 

बोकारो : भारतीय लौह क्षेत्र कौशल परिषद एवं बीएसएल के बीच हुआ समझौता

 
श्रमिकों के कौशल एवं पेशेवर विकास को आगे बढ़ाकर उनके समग्र क्षमता को बढ़ाने का लक्ष्य
Bokaro : प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत रिकॉगनीशन ऑफ लर्निंग (आरपीएल) का लाभ सेल,  बोकारो स्टील प्लांट के ठेका श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए बीएसएल ने बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट (बीआईईटी) के सहयोग से भारतीय लौह क्षेत्र कौशल परिषद के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया. अधिकारियों ने बताया कि इस समझौते का उद्देश्य उद्योग में ठेका श्रमिकों के पूर्व शिक्षा रिकॉगनीशन ऑफ प्रायर लर्निंग को मान्यता देना, उनके कौशल एवं पेशेवर विकास को आगे बढ़ाना एवं उनकी समग्र क्षमता को विकसित करना है. यह समझौता ज्ञापन,  ठेका श्रमिकों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जो श्रमिकों को कौशल और ज्ञान के लिए औपचारिक मान्यता प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा. आईआईएसएसएससी द्वारा बीएसएल के ठेका श्रमिकों को प्रदान किए जाने वाले सर्टिफिकेट की मान्यता पूरे देश में होगी. इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य)  अधिशासी निदेशक बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, डॉ सुशीम बनर्जी एवं सीईओ  के साथ बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधकगण एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-all-consumers-will-have-to-install-water-meter/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सभी उपभोक्ताओं को लगवाना होगा वाटर मीटर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही