Search

 
 
 

बोकारो : राकोमयू कथारा क्षेत्रीय कमेटी के फिर अध्यक्ष बने अजय कुमार

 
Kathara : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने यूनियन की कथारा क्षेत्रीय कमेटी के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है. नई कमेटी की सूची शनिवार को जारी कर दी गई. इसमें अजय कुमार सिंह दूसरी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष व विल्सन फ्रांसिस सचिव बनाए गए हैं. सूची के अनुसार  अवधेश कुमार सिंह, मोहम्मद शब्बीर अंसारी व प्रमोद कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश शर्मा, सुरेश राम महतो, चंद्रशेखर प्रसाद, मोहम्मद सनाउल्लाह व सुषमा कुमारी उपाध्यक्ष, दयाल यादव, आशीष चक्रवर्ती, उपेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र पासवान व विजय यादव सहायक सचिव तथा धनेश्वर यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं. अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व सचिव विल्सन फ्रांसिस ने विधायक अनूप सिंह के प्रति आभार जताया.संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि यूनियन मजदूर हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/sanjeev-jha-becomes-president-of-dhanbad-press-club/">धनबाद

प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने संजीव झा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही