Search

 
 
 

बोकारो : आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर ने कसमार की 4 पंचायतों में किया जनसंपर्क

 
Kasmar (Bokaro) : गोमिया विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो ने सोमवार को कसमार प्रखंड की 4 पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बरईकला, दुर्गापुर, बगदा व टांगटोना पंचायत के विभिन्न गांव-टोलों का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद मांगा. रांगामाटी कुरको चौक पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 साल के उनके कार्यकाल में क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है. ऐसा काम 50 साल में नहीं हुआ था. अधूरे कामों को पूरा करने के लिए उन्होंने जनता से एक मौका और देने की अपील की. जनसंपर्क अभियान में जिप सदस्य अमरदीप महाराज, विपिन भूषण शर्मा, श्यामल झा,  बानेश्वर महतो, अशोक सिंह, राजेश पाण्डेय, आनंद महतो, अनीश जायसवाल, डॉ जीतलाल महतो,  जगरनाथ महतो, उमेश जायसवाल, राजेश राय, जितेश भट्टाचार्य,  रतन महतो, सुरेश कालिंदी, गजानंद महतो, रामकिशुन महतो, सनातन महतो, प्रमोद गोस्वामी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bike-procession-in-support-of-jmm-candidate-yogendra-from-gumia/">बोकारो

: गोमिया से झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र के समर्थन में निकला बाइक जुलूस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही