Bokaro : आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महत, गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहीस, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो सहित पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों ने सहभागिता कर उपस्थिति कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर सभी का अभिवादन किया.
उक्त बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के दूरदर्शी मार्गदर्शन में संगठन के विस्तार, जनहित के मुद्दों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों की व्यापक, प्रभावी एवं सफल रूपरेखा को लेकर गहन मंथन किया गया. विशेष रूप से सभी विधानसभा क्षेत्रों में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अन्य आनुषंगिक इकाइयों के विस्तार, संगठनात्मक सशक्तिकरण और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.
साथ ही आगामी युवा मोर्चा महाधिवेशन, बलिदान दिवस एवं महिला मोर्चा महाधिवेशन को ऐतिहासिक, जनोन्मुखी एवं सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण रणनीतियां निर्धारित की गईं. केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो व गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी के प्रेरणादायी नेतृत्व में संगठन को गांव-गांव और जन-जन तक सशक्त रूप से पहुंचाने के संकल्प को और अधिक मजबूती मिली.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment