Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : रोजगार को लेकर 9 सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना देगी आजसू

Advertisement
Advertisement
Bokaro : स्थानीय लोगों को 75 फीसदी रोजगार देने को लेकर 8 सितंबर को होने वाली आजसू पार्टी की दिवसीय धरना अब 9 सितंबर को होगी. पार्टी ने बैठक में यह फैसला लिया है जो आज यानी सोमवार को बोकारो परिसदन में आयोजित की गयी थी. ज्ञात हो कि 8 सितंबर को आजसू पार्टी के केंद्नीय नेतृत्व द्वारा राँची में एक कार्यक्रम आहूत है. इसी को देखते हुए पार्टी ने 8 सितंबर को होने वाली एक दिवसीय धरना को स्थगित किया. वहीं एक दिवसय धरना कार्यक्रम को 9 सितंबर के लिए शिड्यूल किया. जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा स्थानीय लोगों को निजी क्षेत्रों में हर हाल में 75 फीसदी रोजगार देना होगा. इसको लेकर आजसू पार्टी ने कुछ दिन पहले श्रम अधीक्षक एवं नियोजन पदाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-anganwadi-worker-and-assistant-took-out-chief-ministers-gratitude-tour-said-no-one-has-come-like-this-government/">रांची

: आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने निकाला मुख्यमंत्री आभार यात्रा, कहा- इस सरकार के जैसा कोई नहीं आया

जिलाध्यक्ष ने जिला कमिटी का किया विस्तार

बैठक में जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने जिला कमिटी का विस्तार किया. इसके तहत कुलदीप कुमार ठाकुर, सुदामा कुमार सिंह, दिनेश कुमार महतो और जितेश भट्टाचार्य को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया. वहीं चन्द्रशेखर नायक को जिला उपाध्यक्ष और मुकेश सिंह को संगठन सचिव मनोनीत किया. सचिन महतो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी और नये ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने को कहा. मौके पर प्रधान सचिव तपन सिंह चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो, जिला प्रवक्ता प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल झा, लखन ख्वास,मुन्ना ओझा आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : काबुल">https://lagatar.in/fidayeen-blast-near-russian-embassy-in-kabul-kills-20-including-two-diplomats/">काबुल

में रूसी दूतावास के पास फिदायीन धमाका, दो राजनयिकों समेत 20 लोगों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही