Search

 
 
 

बोकारो : एके राय सादगी व ईमानदारी की प्रतिपूर्ति थे- दिलीप तिवारी

 

मासस कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर किया नमन

Bokaro : मासस कार्यकर्ताओं ने 21 जुलाई को चास के महावीर चौक पर पूर्व सांसद एके राय की पुण्यतिथि मनाई. मासस जिला अध्यक्ष दिलीप तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमकन किया. तिवारी ने कहा कि एके राय सादगी व ईमानदारी की प्रतिपूर्ति थे. उच्च पद के पदाधिकारी होते हुए भी अपने आवंटित बंगले में न रहकर स्वीपरों की कॉलोनी में समय गुजरा. अपने जीवनपर्यंत मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी. इसके चलते उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. फिर भी वह विचलित नहीं हुए. बल्कि मजदूर, किसान गरीबों के हक की लड़ाई और तेज कर दी. मौके पर अमर चक्रवर्ती, मेथर मोदक, विकास महली, श्यामल सिन्हा, व्योमकेश बाउरी, रामदास डे, जगरनाथ बाउरी, महादेव शर्मा, समीर दास, तारक घोषाल, लालटू बाउरी, गोउर बाउरी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-god-is-present-everywhere-when-called-with-love-balmukund-ji-maharaj/">बोकारो

: प्रेम से पुकारने पर भगवान सर्वत्र विद्यमान हैं- बालमुकुंद जी महाराज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही