Search

 
 
 

बोकारो : शराबियों ने युवक के पेट में टूटी बोतल घुसेड़ा, हालत गंभीर

 
हमलावरों की नहीं हो पायी पहचान, सीसीटीवी फुटेज तलाश रही पुलिस
Bokaro : शहर के सेक्टर-4 थाना इलाके में शराबियों की टोली ने एक युवक के पेट में टूटी हुई बोतल घुसेड़ दिया. इस हमले में घायल युवक सूरज कुमार को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक चास के प्रभात कॉलोनी निवासी है. बताया जाता है कि 1 अगस्त की सुबह प्रभात अपने दोस्त के साथ चास से सिटी सेंटर गया था. वहां कचरा चुनने आए नशेडी युवकों के साथ उसका विवाद हो गया. इस दौरान युवकों ने शराब की टूटी बोतल सूरज के पेट में घुसेड़कर कर भाग निकले.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

इस बीच आस-पास के लोगों की नज़र खून से लथपथ सूरज पर पड़ी,  तो पुलिस को सूचना देकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए. वही सेक्टर-4 पुलिस घायल युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावर युवक की पहचान नहीं हो सकी है. घायल भी अभी कुछ बताने की हालत में नहीं है. आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे से युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=717411&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : करंट हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही