Search

 
 
 

बोकारो : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की सभी 2160 ईवीएम पहुंचीं स्ट्रांग रूम

 
Bokaro : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को हुए मतदान के बाद लोकसभा के अंतर्गत आने वाली छह विधानसभाओं गोमिया, बेरमो, डुमरी, बाघमारा, टुंडी व गिरिडीह की सभी 2160 ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच बोकारो के चास स्थित कृषि बाजार समिति में बने स्ट्रांग रूम में रख दी  गई हैं. गिरिडीह संसदीय क्षेत्र की मतगणना कृषि बाजार समिति, चास में ही होगी. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में 94 पी प्लस वन श्रेणी के मतदान केंद्र थे, जहां की ईवीएम शनिवार को मतदान के बाद उसी क्षेत्र में बनाये गए क्लस्टर सेंटर में सुरक्षित रखी गई थीं. उन्हें रविवार को स्ट्रांग रूम  पहुंचाया गया. मौके पर डीसी विजया जाधव खुद निगरानी कर रही थीं. क्षेत्र के प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी स्ट्रांग रूम के बाहर मौजूद थे. गिरिडीह लोकसभा में कुल 1864660 मतदाता हैं. क्षेत्र में कुल 1207367 वोट पड़े हैं, यानी 64.75 प्रतिशत मतदान हुआ है. वोटों की  गिनती 4 जून को होगी. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-pm-modi-will-address-vijay-sankalp-sabha-in-dumka-on-may-28/">झारखंड

: पीएम मोदी 28 मई को दुमका में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही