Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे मॉडल केंद्र

Bokaro: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री प्रतिभा भौमिक अपने एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंची. जहां उन्होंने समाहरणालय सभाकक्ष में आकांक्षी जिला के तहत चलाए जा रहे केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित करने पर जोर दिया. उन्होंने समीक्षा के दौरान किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजना पर कार्य करने के निर्देश भी दिये. वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिन योजनाओं को गरीबों के लिए और आम लोगों के लिए जिले में लागू करना चाहती है, उस पर अधिकारियों को काम करना चाहिए. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-employees-union-expressed-concern-over-privatization-merger-and-working-condition-of-banks/">धनबाद:

बैंकों के निजीकरण,विलय एवं कार्य दशा पर इम्प्लाइज यूनियन ने जताई चिंता

खनिज संपदा के बावजूद राज्य गरीब- प्रतिभा

प्रतिभा भौमिक ने अमृत सरोवर योजना को जिले में लागू किए जाने पर कहा कि जिला प्रशासन इस पर बेहतर तरीके से काम कर रहा है. केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए जो फसल बीमा योजना लाई गई थी. उसकी झारखंड में आवहेलना की गई. इस योजना को लागू नहीं किए जाने से किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज संपदा की कमी नहीं है बावजूद राज्य गरीब है. इस पर राज्य सरकार और यहां रहने वाले लोगों को इस पर सोचना चाहिए. राज्य में सबसे अधिक भाजपा के द्वारा शासन किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज राज्य की सड़कें अगर दुरुस्त हैं तो वह भाजपा की देन है. भाजपा ने इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने में राज्य में काफी काम किया है. इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/corona-patients-started-again-in-rims-three-infected-recruitment-in-dengue-ward/">रिम्स

में फिर से कोरोना के मरीजों की शुरू हुई इंट्री, डेंगू वार्ड में तीन संक्रमित भर्ती
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही