Search

 
 
 

बोकारो : सदर अस्पताल में हेपेटाइटिस की सभी जांच होगी निःशुल्क

 
अस्पताल में लगाया गया एनालाईजर मशीन, लीवर कैंसर व टीवी की जांच भी उपलब्ध
Bokaro : सदर अस्पताल बोकारो में हेपेटाइटिस के पांचों प्रकार ए, बी, सी, डी व ई और लिवर संबंधी सभी जांच नि:शुल्क शुरू की गई है. इसके लए सदर अस्पताल में एनालाईजर मशीन लगाया गया है. यह जानकारी सदर अस्पताल बोकारो के उपाधीक्षक डॉ बीपी गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस गंभीर बीमारी की श्रेणी में आता है. इसके अलावा जॉन्डिस, लिवर कैंसर, लीवर टीवी आदि की जांच की सुविधा भी अस्पताल में मिलेगी. पहले मरीजों को इन जांचों के लिए बाहर जाना पड़ता था. इन जांचों के लिए मरीजों को 200 रूपया से 250 रूपया तक खर्च करने पड़ते थे. उन्होंने बताया कि सभी जांच के लिए सदर अस्पताल में एनालाइजर मशीन लगाए गए हैं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-cultural-week-tarang-started-in-dps-bokaro/">बोकारो

: डीपीएस बोकारो में कल्चरल विक ‘तरंग’ की हुई शुरूआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही