Search

बोकारो : बहादुरपुर तालाब जीर्णोद्धार कार्य में गड़बड़ी का आरोप

मुखिया ने कहा, राशि का हो रहा दुरुपयोग

Bokaro : जरीडीह प्रखंड के बहादुरपुर स्थित तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का स्थानीय मुखिया समेत पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विरोध किया है. बाराडीह की मुखिया पुष्पा देवी ने कहा है कि डीएमएफटी मद से 25 लाख से तालाब का जीर्णोद्धार करना है. बावजूद इस कार्य के संवेदक विधायक के करीबी होने का धौंस दिखाकर कार्य में घोर अनियमितता कर रहे हैं. तालाब की तीन पुरानी सीढ़ियों के जीर्णोद्धार के साथ तीन चेंजिंग रूम बनाया गया है. तालाब के चारों तरफ मेढ़ में सिर्फ घास की छिलाई की गई है, जबकि जेसीबी से तालाब की गंदगी व गाद को निकालकर सफाई करना था. कहा कि कसमार के रास्ते में तालाब से सटे सड़क किनारे बेवजह पेवर ब्लॉक बिछाकर पैसे का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है. ग्रामीणों ने इस कार्य का विरोध कर कार्य रुकवा दिया है. मुखिया ने बताया कि संवेदक प्राक्कलन के अनुरुप कार्य न करे तो ग्रामीण जिले के डीसी व डीडीसी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे. मुखिया ने बताया कि यह योजना तालाब के जीर्णोद्धार की है, लेकिन संवेदक सड़क का जीर्णोद्धार कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं. यह">https://lagatar.in/bermo-migrant-laborer-from-gomia-dies-in-jammu/">यह

भी पढ़ें:  बेरमो : गोमिया के प्रवासी मजदूर की जम्मू में मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp