Bokaro : चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टुघरी गांव में पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा पति की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी प्रेमी बिजुलिया पंचायत का मुखिया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने पत्नी दुर्गा देवी और बिजुलिया पंचायत के मुखिया वासुदेव रजवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि, मुखिया वासुदेव रजवार ने हत्या से इनकार किया है. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. [caption id="attachment_618136" align="alignnone" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/CHAS-THANA-300x223.jpg"
alt="" width="300" height="223" /> फ़ाइल फ़ोटो[/caption] मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि मृतक परेश गोस्वामी की पत्नी दुर्गा देवी और पंचायत के मुखिया वासुदेव रजवार के बीच अवैध संबंध था. रविवार 23 अप्रैल की रात दस बजे मुखिया वासुदेव रजवार उसके भाई के घर पहुंचा था. उसके बाद ही दोनों ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया है. थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घरवालों ने हत्या की बात कही, जबकि पत्नी के मुताबिक परेश गोस्वामी ने फांसी लगाकर खुककुशी की है. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके. यह">https://lagatar.in/bokaro-teachers-mobilized-against-the-suspension-of-the-in-charge-headmaster/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन के खिलाफ शिक्षक हुए गोलबंद [wpse_comments_template]

Leave a Comment