Search

 
 
 

बोकारो : आजादी का अमृत महोत्सव, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 
Bokaro : जिले के गोमिया व चास प्रखंडों की महिला मंडल की दीदियों व ग्रामीणों ने आजादी के 75वीं अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर आज एवं "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में चास प्रखंड अंतर्गत गोड़ावाली दक्षिणी पंचायत एवं गोमिया प्रखंड की महिला मंडल की दीदियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के मन में देशभक्ति की भावना को जगाना है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-against-the-anti-farmer-policy-citu-will-submit-a-memorandum-to-dc-on-august-8/">जमशेदपुर

: किसान विरोधी नीति के खिलाफ 8 अगस्त को सीटू डीसी को सौंपेगा ज्ञापन https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/bokaro-bjp-2-300x138.jpeg"

alt="" width="300" height="138" />

13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहरेगा

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहरेगा. इसको लेकर गांव में ग्रामीणों और बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को ग्रामीणों के बीच चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के दौरान चास प्रखंड के गोड़ावाली दक्षिणी के डोली सिंह एवं रितु कुमारी उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-church-father-molested-woman-in-ulidih/">जमशेदपुर:

उलीडीह में चर्च के फादर ने की महिला से छेड़खानी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही