Search

 
 
 

बोकारो : शिव शक्ति ठाकुर हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ़्तार

 
Bokaro : चास पुलिस ने मंगलवार को रामनगर कॉलोनी में 28 वर्षीय ठेला चालक शिव शक्ति ठाकुर हत्याकांड के एक आरोपी विशाल को जेल भेज दिया. जबकि हत्या में शामिल विनय यादव, राजू यादव, विक्की चौरसिया उर्फ बुलेट, विकास यादव, दानिश खान अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. बता दें कि 31 दिसंबर की रात रामनगर कॉलोनी में 3 डी स्कूल से सटे चारदीवारी के अंदर मृतक शिव शक्ति ठाकुर मित्र राहुल रवानी के पास लिट्टी पार्टी में गया था. इस बीच सभी आरोपी बच्चों के आपसी विवाद की रंजिश में हरवे हथियार के साथ मौके पर पहुंचकर राहुल रवानी को बुरी तरह पीटने लगे. मित्र को पीटता देख मृतक उसके बचाव में आया. फिर आरोपियों ने मौके पर रखे एक बोतल को फोड़कर उसके सीने में उतार दिया. मृतक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. फिर लाठी-डंडे रड व धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई बलराम ठाकुर की लिखित शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है. यह">https://lagatar.in/bokaro-smuggler-arrested-with-20-bags-of-heroin/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 20 पुड़िया हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही