Bokaro : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर बोकारो जिले में शिक्षा जगत के अलग-अलग संस्थानों, विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक प्रकट किया है. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9/डी बोकारो में भी शोक सभा का आयोजन किया गया. प्रधानाचार्य सत्यनारायण पाठक ने भैया-बहनों को जगरनाथ महतो के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी छवि एक सामाजिक सरोकार वाले नेता की रही है. विद्या भारती से उनका जुड़ाव प्रारंभ से ही रहा है. वर्तमान में वे सरस्वती शिशु मंदिर गुंजरडीह विद्यालय के सचिव भी थे. उनकी असामयिक मृत्यु झारखंड प्रांत के लिए अपूरणीय क्षति है. इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी एवं भैया-बहनों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
भी पढ़ें : बेरमो : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक [wpse_comments_template]
झारखंड प्लस 2 शिक्षक संघ ने जताया शोक
मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर झारखंड प्लस 2 शिक्षक संघ, बोकारो जिला ने भी गहरा शोक प्रकट किया. जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने जगरनाथ महतो के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. सचिव डॉ.अवनीश कुमार झा ने कहा कि झारखंड ने एक लोकप्रिय जननेता खो दिया है. पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार पाठक, राज्य प्रतिनिधि संतोष कुमार महतो, प्रमंडलीय प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार, प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार, कपिलदेव ठाकुर व सदस्य कृपा शंकर महतो, बृजेश त्रिपाठी, महेश महतो, इंद्रसेन भगत, महाकांत झा, जय कुमार, मनीषा कुसुम, रमेश प्रसाद सहित अन्य शिक्षकों ने भी शोक व्यक्त किया है. यह">https://lagatar.in/bermo-mourning-in-political-corridors-due-to-death-of-education-minister-jagarnath-mahato/">यहभी पढ़ें : बेरमो : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक [wpse_comments_template]
Leave a Comment