Search

 
 
 

बोकारो : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दिहाड़ी मजदूरों को कूचला, एक की मौत

 
Bokaro : चास थाना क्षेत्र के सोलाडीगीह तालाब के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया. घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया. चास थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि मृतक चास के मछली पट्टी निवासी लखीकांत गोस्वामी का 25 वर्षीय पुत्र चंडी गोस्वामी बताया गया है. जिसके शव को निजी अस्पताल के मर्चरी में रखा गया है. जबकि घटना में जख्मी हुए युवक मनोज रजक को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनो बाइक सवार युवक दिहाड़ी मजदूर का काम करते थे. थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया है. घटनास्थल की ओर पुलिस कुच कर गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों बाइक सवार युवक धनबाद की ओर से आ रहे थे. तभी किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराए जाने की संभावना है. यह">https://lagatar.in/bermo-brewery-demolished-in-budagadda-forest-5-quintal-java-mahua-seized/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बुडगड्डा जंगल में शराब भट्टी ध्वस्त, 5 कि्ंवटल जावा महुआ जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही