Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जागरूकता रैली में समझाया पोषण का महत्व

Advertisement
Advertisement

कसमार प्रखंड कार्यालय सभागार में मनाया गया पोषण माह

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड कार्यालय में 27 सितंबर को बाल विकास परियोजना की ओर से पोषण माह मनाया गया. समारोह में प्रखंड की सभी 15 पंचायतों के 124 आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं समेत महिला सुपरवाइजर व लाभुक उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ममता साह ने किया. इस अवसर पर कसमार प्रखंड मुख्यालय से धधकिया मोड़ तक जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पोषण का महत्व समझाया गया. आंगनबाड़ी कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में पोषण वाटिका निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और गर्भवती, धात्री से लेकर किशोरियों व बच्चों पोषण के लिए पूरक आहार देने का संकल्प दिलाया गया. सीडीपीओ ममता साह ने कहा कि गर्भावस्था में महिलाओं व जन्म के बाद बच्चों को ऊपरी आहार एवं पूरक आहार देने की जरूरत है, इससे बच्चे कुपोषण मुक्त होंगे. इस मौके पर विभाग की ओर से लाभुकों को पोषण से संबंधित साग सब्जी, दलिया व अन्य सामग्री दी गयी. समारोह में सुपरवाइजर आरजू परवीन, संयुक्ता कुमारी, सेविका पुष्पा देवी, पुष्पा देवी, मीना देवी, रेणु देवी, रेखा देवी, हिना देवी, दुलाली देवी, दीपबाला देवी, पैरो देवी, रसना देवी, रानू देवी, सबिता देवी, कौशल्या देवी, प्रभा देवी, किरण देवी, पप्पी देवी, कुंती देवी, रीना देवी, सबाना, रंजीता कुमारी, शकुंतला देवी, रेशमी देवी, करुणा देवी, अजमेरी खातून, सतवंती देवी, अकलीमा खातून, फूलकुमारी व अन्य सेविकाएं मौजूद थीं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-distribution-of-school-dress-among-31-children-of-shishu-srijan-vatika/">बोकारो

: शिशु सृजन वाटिका के 31 बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस का वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही