Search

 
 
 

बोकारो : कलशयात्रा के साथ राधा कृष्ण मंदिर चंदाहा का वार्षिक महोत्सव शुरू

 
Bokaro : चास प्रखंड के चंदाहा स्थित राधा कृष्ण हरिमंदिर का तीसरा वार्षिक महोत्सव मंगलवार को कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ. महोत्सव सह महायज्ञ आठ दिनों तक चलेगा. यज्ञ स्थल से 501 महिलाएं व कुमारी कन्याएं माथे पर कलश लेकर 6 किलोमीटर पैदल चलकर इजरी नदी बनगडि़या पुल के पास पहुंचीं. बनारस से पधारे यज्ञाचार्य जगन्नाथ ओझा व पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ जयकारा लगाते श्रद्धालु वापस मंदिर पहुंचे, जहां यज्ञ मंडप में कलश को स्थापित किया गया. इसके बाद अग्नि प्रज्ज्वलित कर यज्ञारंभ किया गया. कलश यात्रा व महायज्ञ में चंदाहा, सियालजोरी, बाबुग्राम, बुढिबिनोर, बाटबिनोर, छाताटांड व आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया. महायज्ञ समिति के अध्यक्ष गणेश बाउरी ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य संदीप शास्त्री व फुल कुमारी का प्रतिदिन भागवत कथा व रामायण पर प्रवचन होगा. 22 फरवरी को हेमंत दुबे कथा वाचन करेंगे. रात में भक्ति जागरण भी होगा. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/ban-on-gutkha-and-pan-masala-in-jharkhand-order-issued/">झारखंड

में गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध, आदेश जारी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही