Search

बोकारो : अबुआ आवास में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीसी   समेत 4 खबरें

Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में अबुआ आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने क्रमवार सभी प्रखंडों में स्वीकृत अबुआ आवासों की संख्या व कितने लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान हुआ, इसकी जानकारी ली. प्रदर्शन संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि राज्य स्तर से इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा हो रही है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी प्रखंडों में लंबित प्रथम किस्त भुगतान निष्पादन का लक्ष्य देकर पूर्ण करने को कहा. जिला स्तर से भी लक्ष्य अनुरूप प्रदर्शन की प्रतिदिन निगरानी का निर्देश दिया.

जिन क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं, उनकी सूची जिला को सौंपें 

Bokaro : बोकारो समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त विजया जाधव ने सोमवार को जिला दूर संचार समिति की बैठक की. उपायुक्त ने जिले में स्थापित विभिन्न कंपनियों के मोबाइल टावरों को दी गई जमीन से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट संबंधित एजेंसियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं, डीटीसी की ओर से अनुसंशित टावरों की भूमि सत्यापन की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अंचलाधिकारियों को 2 दिनों में जिला को रिपोर्ट समर्पित करने को कहा. साथ ही सभी बीडीओ से जिन क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है उनकी सूची भी मांगी है. चास नगर निगम क्षेत्र में निजी घरों की छतों पर लगे मोबाइल टावर की सूची भी जमा करने का निर्देश दिया. सहायक नगर आयुक्त व भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को उपायुक्त ने भवनों की क्षमता व वर्तमान स्थिति का आकलन कर समिति की अगली बैठक में रिपोर्ट करने को कहा.

पीएम मोदी की नीतियों से हो रहा गांवों का विकास : कुमार अमित

[caption id="attachment_855310" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/भाजपा-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गांवों में जनसंपर्क करते भाजपा नेता कुमार अमित[/caption] Bokaro : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने पार्टी के गांव चलो और लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत सोमवार को चास प्रखंड के पिण्ड्राजोरा गांव में जनसंपर्क किया. उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश के साथ-साथ केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताया. लाभार्थियों से उनके परिवार को किन-किन योजना का लाभ मिला है, इसकी भी जानकारी ली और मोदी सरकार के समर्थन में इन लोगों से मिस्ड कॉल भी करवायी. उन्होंने लाभार्थियों के दरवाजे पर पार्टी का स्टिकर भी चिपकाया. लाभार्थियों ने अमित को इन योजनाओं की विशेषता के साथ-साथ योजना को और सरल बनाने सम्बंधित अनेक सुझाव भी दिए. कहा कि प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी नीतियों और कार्यों से गांव के लोगों का जीवन पहले से सरल हुआ है. आगामी वर्षों में भारत विकसित गांवों का देश बनेगा. मौके पर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष विकास पांडेय, चन्द्रशेखर महतो, भजोहरि महतो, मुनेश्वर दास, लालबाबू, चन्द्रशेखर, चंदन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

मजदूरों को दोबारा काम पर नहीं रखा तो कंपनी का चक्का जाम करेगी आजसू  

[caption id="attachment_855314" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/ajsu.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कंपनी गेट के समीप आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो व अन्य[/caption] Bokaro : बोकारो औद्योगिक क्षेत्र फेज फोर स्थित ईस्टर्न इंडिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने 29 स्थानीय मजदूरों को काम से बेदखल कर दिया है. इससे मजदूरों में कंपनी के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसको लेकर आजसू पार्टी ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है. जिलाध्यक्ष सचिन महतो सोमवार को सभी मजदूरों के साथ कंपनी पहुंचे और मानव संसाधन अधिकारी अमित राय से वार्ता कर 2 दिनों के अंदर मजदूरों को पुनः बहाल करने को कहा. ऐसा नहीं होने पर प्रबंधन को खामियाजा भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी भी दी. कहा कि समय रहते स्थानीय मजदूरों के साथ प्रबंधन न्याय नहीं करती है तो आजसू पार्टी कंपनी का चक्का जाम करेगी. सचिन महतो ने कहा कि स्थानीय मजदूरों का शोषण हो रहा है, जिसे पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. पूर्व में भी स्थानीय लोगों की अनदेखी करने के कारण कई कंपनियां बंद हुई हैं. अन्याय करने वालों का हुड़का जाम किया जायेगा. मौके पर आजसू छात्र संघ के जिला अध्यक्ष तपेश महतो, वार्ड सदस्य ओम नाथ ओझा, रमेश सिंह, सर्वजीत पांडेय, चंडी पांडेय, नवीन सिंह, सिट्टू पांडेय सहित अन्य युवा उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-21-women-cheated-of-thousands-of-rupees-in-the-name-of-getting-loan-complaint-in-police-station/">धनबाद

: लोन दिलाने के नाम पर 21 महिलाओं से हजारों की ठगी, थाने में शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp