मजदूरों के अधिकारों को कूचल रही है मोदी सरकार
विधायक सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण यहां के दबे-कुचले शोषित वर्ग के उत्थान के लिए हुआ था, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने देश की मोदी सरकार को मजदूर विरोधी बताते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. अमरजीत कौर ने कहा कि एटक का झंडा जब थामा है तो सरकार की आंख में आंख मिलाकर मजदूर वर्ग की हिफाजत के लिए आगे बढ़ना होगा. मजदूरों ने अंग्रेजों से लड़कर अपने अधिकार को हासिल किया और अपनी सुरक्षा के लिए कानून बनवाया, जिसे मोदी सरकार बदलने की साजिश कर रही है.पुनः अध्यक्ष बनाये गये रमेन्द्र कुमार
तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन में 14 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए अगले सत्र के लिए 22 सदस्यीय पदाधिकारियों, 65 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी और 141 सदस्यीय राज्य सामान्य परिषद के गठन को स्वीकृति दी गई. अगले सत्र के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों में पीके गांगुली को सम्मानित अध्यक्ष और रमेन्द्र कुमार को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. रामस्वरूप पासवान, सीता सोरेन, विद्यासागर गिरि, ढुल्लू महतो, विंध्याचल, रोशन लाल चौधरी, सोनिया देवी, विनोद बिहारी पासवान व सतीश सिन्हा उपाध्यक्ष चुने गये. महामंत्री पद पर अशोक यादव के साथ तीन उप महासचिव चुने गये, जिनमें सच्चिदानंद मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह एवं रामाश्रय प्रसाद सिंह के नाम शामिल हैं. 8 सदस्य सचिवों में शत्रुघ्न महतो, बैजनाथ सिंह, राजीव कुमार, अंबुज ठाकुर, नरेश मंडल, राम जी साह एवं कोषाध्यक्ष लालदेव सिंह निर्वाचित किये गये.श्रम कानून को सुरक्षित करने की मांग
सम्मेलन में हिंडनबर्ग प्रकरण मेंअडानी के महाघोटालों की जांच संसदीय समिति से कराने, बेतहाशा बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी पर रोक लगाने, स्कीम वर्कर, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा कर्मी को कर्मचारी का दर्जा देकर श्रम कानून से सुरक्षित करने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के लिए झारखंड सरकार का स्वागत करते हुए देशभर में पुरानी पेंशन स्कीम लागू कराने की मांग की गई. ठेका मजदूरों को समान काम के लिए समान मजदूरी देने, स्थायी कार्य में लगे ठेका मजदूरों की सेवा को लगातार जारी रखने सहित अन्य मांगे की गईं. यह">https://lagatar.in/bermo-meeting-of-51-akhada-chiefs-regarding-ram-navami/">यहभी पढ़ें : बेरमो : रामनवमी को लेकर 51 अखाड़ा प्रमुखों की हुई बैठक [wpse_comments_template]

Leave a Comment