Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: चास में सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Advertisement
Advertisement
Bokaro: चास प्रखंड के ओझा टोला गांव के ग्रामीणों के दिन अब बहुरेंगे. लंबे अरसे से सड़क के लिए ग्रामीण आंदोलित थे. इस सड़क के पीसीसी ढलाई के लिए विभाग ने न केवल स्वीकृति प्रदान कर दी है, बल्कि इसके टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इसके निर्माण पर 6 लाख 17 हजार 700 रुपये खर्च किये जायेंगे. इसे भी पढ़ें-  पंजाब">https://lagatar.in/punjab-chief-minister-mann-met-pm-modi-demanded-a-special-package-of-one-lakh-crores-said-punjab-has-a-loan-of-3-lakh-crores/">पंजाब

के मुख्यमंत्री मान पीएम मोदी से मिले, एक लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज मांगा, कहा, पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज    

तीन माह में कार्य को पूरा करना होगा

उन्होंने बताया कि 27 मार्च 2022 को टेंडर जारी किया जायेगा. तीन माह में कार्य को पूरा करना होगा. बता दें की ग्रामीणों ने राज्य के मुख्यमंत्री, पथ निर्माण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री को ट्वीट किया था. हलांकि डीपीआर दो वर्ष पूर्व बनवाये गये थे. सीएम के ट्वीट के बाद लाइव लगातार की टीम भी गांव पहुंची थी. खबर को प्रमुखता से दिखाई गई थी. जिसके बाद विभाग रेस हुआ था. ग्रामीणों ने इसके लिए लगातार मीडिया को धन्यवाद किया है. इसे भी पढ़ें-   राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-attack-pm-modi-did-nothing-for-kovid-victims-industries-and-poor-tweeted-pm-does-not-care/">राहुल

गांधी का हल्ला बोल, पीएम मोदी ने कोविड पीड़ितों, उद्योगों और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, ट्वीट किया, पीएम डज नॉट केयर… 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही