Search

 
 
 

बोकारो : कला समीक्षक मनोज कपरदार को मिलेगा जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान

 

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के बगदा निवासी कला समीक्षक मनोज कुमार कपरदार को वर्ष 2025 का जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान मिलेगा. उन्हें सम्मान देने का निर्णय जयशंकर प्रसाद विचार मंच, रांची ने लिया है. रांची के गोस्सनर कॉलेज के सेमिनार हॉल में 30 जनवरी को आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा. यह जानकारी जयशंकर प्रसाद विचार मंच के संस्थापक सचिव सुरेश निराला ने दी. यह सम्मान विगत नौ वर्षो से लगातार झारखंड के ख्याति प्राप्त साहित्यकारों को दिया जाता है. मनोज कुमार कपरदार को यह सम्मान कला संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन कार्य के लिए दिया जाएगा.

मंच हर साल महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती पर राज्य के उत्कृष्ट रचनाकर्म के आधार पर साहित्यकारों को यह सम्मान देती है. मनोज कुमार कपरदार झारखंड के कलाकारों और कलाकृतियों पर निरंतर लेखन कारते रहे हैं.

यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dues-of-employees-will-be-paid-from-the-security-money-of-the-agency/">धनबाद

: एजेंसी की सिक्योरिटी मनी से होगा कर्मियों के बकाए का भुगतान

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही