Search

 
 
 

बोकारो : आसनसोल-आद्रा मेमू ट्रेन 16 व 21 दिसंबर को रद्द रहेगी

 
Bokaro : आद्रा रेल मंडल के इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन व सिग्नल विभाग ने 16 से 22 दिसंबर तक साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक लिया है. इसकी वजह से एक सप्ताल तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. ट्रेन संख्या 08644 व 08643 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू ट्रेन 16 व 21 दिसंबर को रद्द रहेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 08679 व ट्रेन नंबर 08680 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन 20 व 22 दिसंबर को रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 08174 व ट्रेन संख्या 08652 टाटा-आसनसोल-टाटा मेमू 16, 17, 19 व 21 दिसंबर को शॉर्ट टिर्मिनेट की गई है. ये दोनों ट्रेनें उक्त तिथियों को आद्रा-आसनसोल के बीच रद्द रहेंगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 03593 व ट्रेन संख्या 03594 आसनसोल-पुरूलिया-आसनसोल मेमू ट्रेन 17, 19 व 22 दिसंबर को आद्रा-पुरूलिया के बी रद्द रहेगी. ज्ञात हो कि हटिया रेल मंडल में आरओबी निर्माण के लिए ट्रेन संख्या 18601 व ट्रेन संख्या 18602  टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 18035 व ट्रेन संख्या 18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 16 से 26 दिसंबर तक पहले ही रद्द कर दी गई है. यह भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/beautification-and-development-of-the-capital-will-be-priority-urban-development-secretary/">राजधानी

का सौंदर्यीकरण और विकास होगी प्राथमिकता: नगर विकास सचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही