Search

 
 
 

बोकारो: घर में अकेली पाकर महिला से मारपीट और छेड़खानी

 
Bokaro: जिले के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर में एक महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. जिसमें बदमाश घर के अंदर घुसकर महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम जावेद नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ganga-aarti-and-ganesh-vandana-at-maithon-dam-ghat-under-namami-gange-scheme/39757/">धनबाद:

नमामि गंगे योजना के तहत मैथन डैम घाट पर गंगा आरती एवं गणेश वंदना

महिला की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू

इधर पीड़ित महिला की आरोप है कि, उसके पति बोकारो से बाहर काम करते हैं. उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी शनिवार दोपहर बाद घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा. जब उसके छेड़खानी का विरोध किया तो मारपीट कर जख्मी कर दिया. हालांकि शोर मचाने के बाद वह घर से निकल कर भाग गया. इसके बाद महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची. जहां पुलिस ने कहा मामले की जांच शुरू कर दी गयी हैं, शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा. इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-grand-program-organized-at-telamchho-ghat-under-namami-gange-scheme/39761/">बोकारो:

नमामि गंगे योजना के तहत तेलमच्चो घाट पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही