Search

 
 
 

बोकारो : विधानसभा लोकलेखा समिति ने की योजनाओं की समीक्षा

 

परिसदन में विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक

Bokaro : झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति 13 सितंबर बुधवार को बोकारो परिसदन पहुंची. सभापति खूटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में बोकारो जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें एक-एक कर सभी विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि ऑडिट जनरल की ओर से तय बिंदुओं पर योजनाओं पर हुए कार्यों की जांच की गई, ताकि वस्तुस्थिति का पता चल सके. बैठक में समिति के सदस्य चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी प्रियदर्शी आलोक, डीएफओ रजनीश कुमार, डीडीसी कीर्तीश्री जी, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत समेत सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-25-years-rigorous-imprisonment-to-the-youth-accused-of-raping-a-minor/">बोकारो

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को 25 वर्ष सश्रम कारावास  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही