Search

बोकारो : चास में 306 दिव्यांगों को दिए गए सहायक उपकरण

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान :  सांसद पी एन सिंह

Bokaro : चास स्थित कला सांस्कृतिक भवन चास में दिव्यांगजनों को सशक्तिकरण के उद्देश्य से भारत सरकार के एडिप योजना व राष्ट्रीय वयोश्री योजना अन्तर्गत सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन का उद्देश्य एक समावेशी समाज के लिए एक दृष्टिकोण का निर्माण करना है. जिसमें दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण व गरिमामयी जीवनयापन सुनिश्चित हो. साथ ही दिव्यांगजनों को उत्थान और विकास के लिए समान अवसर प्रदान किया जा सके, जिससे वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके. मौके पर विधायक प्रतिनिधि संजय त्यागी, विनोद कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मेनका, पीयूष कुमार, सभी सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

लाभार्थियों को वितरित किए गये सहायक उपकरण

निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर में एडिप योजना के अंतर्गत पूर्व में चिन्हित 571 दिव्यांगों में से रविवार को 306 को सहायक उपकरणों वितरित किया गया. जिसमें 116 ट्राईसाइकिल, 96 फोल्डिंग व्हील चेयर, 7 सीपी चेयर, 300 बैसाखी, 30 वांकिगं स्टीक, 63 रोलेटर, 220 बीटीई कान की मशीन,  17 स्मार्ट केन, 70 कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं. कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मेनका ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी पीयूष कुमार ने किया. यह">https://lagatar.in/bokaro-setting-mechanic-dies-after-balcony-of-house-collapses-during-construction/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : निर्माण के दौरान घर का छज्जा गिरने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//