Search

 
 
 

बोकारो : करंट से मृत बिजली मिस्त्री की पत्नी को मुआवजा व पेंशन का आश्वासन

 

कुरबान के शव को करमा कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्दे खाक

Bokaro : जरीडीह थाना क्षेत्र के अराजू गांव में 15 सितंबर को मरम्मत के दौरान कसमार के करमा निवासी बिजली मिस्त्री कुरबान अंसारी की करंट लगने से मौत हो गई थी. मुआवजा व आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण शव के साथ टेक्नोकॉन सर्विसेज टावर कंपनी के कार्यालय के समक्ष घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी धरना पर बैठे रहे. लेकिन कंपनी का कोई अधिकारी नहीं आया. इधर, बिजली विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक की पत्नी को मुआवजा व पेंशन दिलाने की पहल शुरू कर दी है. विभागीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद शनिवार को परिजनों ने करमा कब्रिस्तान में कुरबान अंसारी के शव को दफना दिया. विभागीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मृतक कुरबान की पत्नी को हर माह साढ़े नौ हजार रुपये पेंशन मिलेगी. इसके अलावा बिजली विभाग की ओर से 5 से 7 लाख रुपये मुआवजा भी जल्द दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-issue-of-water-crisis-in-sadam-raised-in-district-council-meeting/">बेरमो

: जिला परिषद की बैठक में साड़म में जल संकट का उठा मुद्दा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही