Search

 
 
 

बोकारो : वज्रपात की चपेट में आकर एथलीट युवक की मौत

 
ट्रेनीज हॉस्टल मैदान से अभ्यास कर बाइक से लौट रहा था चास
Bokaro : चास के भर्रा गरगा पुल के पास 23 अगस्त की दोपहर 1 बजे आसमानी बिजली की चपेट में आकर विशाल कुमार सिंह (31) की मौत हो गई. वह अपनी बाइक से सेक्टर-3 ट्रेनीज हॉस्टल मैदान से एथलीट का अभ्यास कर अपने घर चास के कैलाश नगर लौट रहा था कि उस पर वज्रपात हो गया. इस बीच युवक को स्थानीय लोग उठाकर सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन और बीएस सिटी थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुँची. पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि विशाल एथलीट के क्षेत्र में काफी आगे निकल चुका था, अब तक कई मेडल भी जीत चुका था. उसके मौत की खबर मिलते की काफी लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में जुट गई थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=737717&action=edit">यह

भी पढ़ें: ब्रेकिंग : झारखंड में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही