Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सब्जी लेकर लौट रहे जेएमएम नेता पर हमला,कहा- रंगदारी नहीं देने पर किया जानलेवा हमला

Advertisement
Advertisement
Bokaro : झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता एवं राज्य के शिक्षा मंत्री के करीबी माने जाने वाले राजू दुबे की जमकर लाठी डंडे से पिटाई करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद वे बोकारो जेनरल अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है. राजू दुबे ने रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला करने का आरोप विनोद खोपड़ी और उसके सहयोगियों पर लगाया है. जख्मी राजू दुबे बोकारो स्टील प्लांट में ठेकेदार है . .यह घटना हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 की है.जब वे बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रहे थे तभी रास्ते में उन्हें रोककर जमकर पिटाई की  गयी. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/national-lok-adalat-organized-on-may-14-in-bokaro/">बोकारो

में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जख्मी के बयान पर विनोद खोपड़ी और उसके गुर्गों पर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं.थाना प्रभारी गजेंद्र पांडेय ने बताया कि आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पूर्व से विनोद खोपड़ी पर अन्य मामले दर्ज हैं.दूसरी ओर विनोद खोपड़ी ने लगाए गए मारपीट के आरोप को निराधार बताया है .विनोद खोपड़ी एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है, जिन्होंने कोरोना काल में जनता के बीच कई काम किया था.

राजू दूबे  के खिलाफ भी प्राथमिकी

इस बीच  ठेका मजदूर सुमन कुमार ने राजू दुबे  के खिलाफ प्राथमिकी दर्जा करायी है. उसने कहा है कि बकाया मजदूरी मांगने गये तो राजू दूबे एव अन्य लोगों ने  उसके साथ मारपीट की.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही