Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारोः ट्रक की चपेट में आने से ऑटो के उड़े परखच्चे, दो की मौत

Advertisement
Advertisement
Bokaro: जरीडीह थानाक्षेत्र के जैनामोड़ में एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो और एक राहगीर को चपेट में ले लिया. इसमें ऑटो सवार महिला एवं सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृत महिला की पहचान जैनामोड़ के शिक्षक कॉलोनी की यशोदा देवी एवं मृत पुरुष की पहचान टांड़ मोहनपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, जैनामोड़ से बोकारो की ओर जा रहे ट्रक ने सबसे पहले गर्ल्स हाई स्कूल के सामने एक बाइक को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया. ट्रक का ड्राइवर अत्यधिक नशे में धुत्त था. बाइक चालक को घायल करने के बाद ट्रक ड्राइवर तेज गति से ट्रक को भगाकर ले जा रहा था, इसी बीच लहेरी साइड में सड़क किनारे खड़ा टांड़मोहनपुर निवासी सूरज कुमार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सूरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद ट्रक चालक और ज्यादा तेज गति से जब ट्रक को लेकर भाग रहा था तो बालीडीह से विपरीत दिशा में आ रही एक ऑटो को एस्सार पेट्रोल पंप के समीप चपेट में ले लिया. इसके अलावा इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसे ग्रामीण एवं पुलिस की मदद से बोकारो सदर अस्पताल एवं बीजीएच इलाज के लिए भेजा गया. घटना की खबर मिलते ही जैनामोड़ में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने दोनों मृतक के शव के साथ सड़क जाम कर दिया है. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-subroto-cup-football-competition-jharkhand-team-in-quarter-finals/">राष्ट्रीय

सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता : झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही