Search

 
 
 

बोकारो : गोमिया में ऑटो पलटा, चालक की मौत, यात्रियों को हल्की चोट

 
Bokaro : बोकारो जिले के गोमिया में शुक्रवार की सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि ऑटो पर सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. दुर्घटना गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ के पास पेट्रोल पंप के समीप हुई. मृत ऑटो चालक की पहचान संजय कुमार साव (48 वर्ष) के रूप में हुई. वह कथारा चार नंबर कॉलोनी का रहने वाला था. घर में पत्नी व दो बेटे हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया कि ऑटो चालक गोमिया से यात्रियों का लेकर कथारा जा रहा था. रास्ते में हजारी मोड़ के पास ऑटो के आगे का टायर अचानक ब्लास्ट कर गया और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में पलट गया. दुर्घटना में ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-attempt-to-steal-a-child-near-ism-people-caught-the-accused-youth-and-beat-him-up/">धनबाद

: ISM के पास बच्चा चोरी की कोशिश, आरोपी युवक को पकड़कर लोगों ने की धुनाई
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही