Search

बोकारो : बिल्ली को बचाने में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, चार घायल

Bokaro : शहर के उकरीद मजारशरीफ के पास स्थित बिल्ली को बचाने के चक्कर में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में बरनोनी बीवी, गोपाल तुरी, गोपन चंद्र मल्लिक शामिल हैं. गोपाल तुरी के सिर पर चोट लगी है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-hec-workers-stopped-work-on-the-streets-for-the-second-day/">रांची

: दूसरे दिन भी एचईसी कर्मियों ने काम किया ठप, सड़क पर उतरे)

स्थानीय लोगों ने घायलों को भेजा अस्पताल

ऑटो चालक मो. शाहिद अंसारी ने बताया कि वो बालीडीह से पैसेंजर लेकर नयामोड जा रहा था. इसी दौरान एक बिल्ली सड़क पर दौड़ गयी. जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला और सदर अस्पताल भेजा. बोकारो सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है. सभी की हालत ठीक है. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-no-relief-to-cm-hemant-from-hc-petition-filed-against-ed-summons-rejected/">Breaking

: सीएम हेमंत को HC से राहत नहीं, ED के समन के खिलाफ दायर याचिका खारिज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//