Search

 
 
 

बोकारो : बीजीएच में ऑटोमेटेड बायोकेमिस्ट्री व हिमेटोलॉजी एनालाइजर का उद्घाटन

 
Bokaro  : बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) में शनिवार को ऑटोमेटेड बायो-केमिस्ट्री & हिमेटोलॉजी एनालाइजर तथा हाई प्रेशर लिक्विड क्रोमेटोग्राफी (एचपीसीएल) जैसे अत्याधुनिक उपकरणों का शुभारंभ हुआ. उपकरणों का उद्घाटन निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने किया. अस्पताल में इन उपकरणों के लगने से हीमोग्लोबिन से संबंधित अनुवांशिक बीमारियों थैलेसिमिया, सीकल सेल एनिमिया व अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान आसानी से मिल सकेगी. इससे मरीजों के इलाज में काफी सुविधा होगी. उद्घाटन के मौके पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं एवं अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (एसआरयू) पीके रथ,  बीजीएच के प्रभारी डॉ बीबी करुणामय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद कुमार, डॉ अनिन्दा मंडल, डॉ वर्षा घनेकर, डॉ श्रवण कुमार, डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ गजेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य वरीय चिकित्सक मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bjp-mp-nishikant-who-came-to-persuade-angry-niranjan-rai-returned-empty-handed/">गिरिडीह

: नाराज निरंजन राय को मनाने पहुंचे भाजपा सांसद निशिकांत बैरंग लौटे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही