Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर जागरुकता रथ रवाना

Advertisement
Advertisement
Bokaro: एनसीडी नोडल पदाधिकारी डॉ एनपी सिंह एवं वीबीडी पदाधिकारी डॉ रेनू भारती ने सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से जागरुकता रथ रवाना किया. यह रथ 31 मई के विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर रवाना किया गया. विश्व तंबाकू निषेध दिवस के थीम तंबाकू हमारे पर्यावरण के लिये खतरा को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा. नोडल पदाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि जो भी व्यक्ति अभी भी तंबाकू का उपयोग करते हैं वे आज से ही प्रण लें कि आगे वह तंबाकू का प्रयोग नही करेगें. इसके उपयोग से स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे पर्यावरण को भी नुकसान होता है. जो हमारे भविष्य के लिये खतरा है. नोडल पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 59.7 प्रतिशत पुरुष और 17 प्रतिशत महिलाएं समेत कुल 38.9 प्रतिशत व्यस्क तंबाकू का सेवन करते हैं. इसे भी पढ़ें-  क्वाड">https://lagatar.in/quad-summit-pm-modi-reaches-tokyo-grand-welcome-children-talk-in-hindi/">क्वाड

शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पहुंचे, भव्य स्वागत, बच्चों ने हिन्दी में की बातचीत  
जिला परामर्शी द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्वे के अनुसार तंबाकू निर्माण करने में अभी तक साठ करोड़ से भी अधिक वृक्ष तंबाकू उत्पादों के निर्माण के लिए काटे गए हैं. बताया कि तंबाकू का उपयोग करने से 8 करोड़ टन कार्बन डाईआक्साईड के उत्सर्जन से वैश्विक तापमान बढ़ता जा रहा है . जिला परामर्शी द्वारा बताया गया कि यह पूरा सप्ताह तंबाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरुकता के लिए मनाया जाएगा. इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-  जापान">https://lagatar.in/modi-said-in-japan-i-do-not-have-butter-i-have-the-habit-of-drawing-a-line-on-a-stone/">जापान

में मोदी बोले- मुझे मक्खन नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने की आदत  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही