Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : डीपीएस चास के आयुष आर्यभट्ट गणित चैलेंज के शीर्ष 100 में शामिल

Bokaro : डीपीएस चास के कुमार आयुष ने सीबीएसई द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज के पटना क्षेत्र में टॉप 100 में स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन किया है. प्रतियोगिता के पहले चरण में स्कूल स्तर पर एक पेन एंड पेपर टेस्ट और राष्ट्रीय स्तर पर एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट हुआ था. पहले चरण के बाद दूसरे चरण के लिए टॉप तीन छात्रों कक्षा 10 के कुमार आयुष, अदिति शुभम और शिवम दूबे का पंजीकरण किया गया. दूसरे चरण की ऑनलाइन परीक्षा 15 दिसंबर 2022 को गणित के शिक्षक संजय सिन्हा और राहुल कुमार की देख-रेख में स्कूल में आयोजित की गई थी. जिसका परिणाम फरवरी माह के अंत में घोषित किया गया. जिसमें कुमार आयुष ने पटना क्षेत्र के शीर्ष 100 छात्रों की सूची में जगह बनाई. इस परिणाम पर प्रसन्नता जाहिर करती हुई डीपीएस चास की चीफ मेंटर डॉ.हेमलता एस मोहन ने कुमार आयुष को शुभकामना देते हुए भविष्य की हर परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी. डीपीएस मेमोरियल सोसायटी के सचिव सुरेश अग्रवाल ने भी आयुष को शुभकामनाएं दीं. स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे ने भी आयुष की सफलता के लिए स्कूल के गणित शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की. बता दें कि सीबीएसई हर साल कक्षा 8 से 10 के छात्रों के लिए आर्यभट्ट गणित चैलेंज (एजीसी) आयोजित करता है, जिसका उद्देश्य इस बात पर ध्यान केंद्रित करना है कि बच्चे अपने दैनिक जीवन में गणित को किस हद तक लागू करने में सक्षम हैं. सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को 15 नवंबर, 2022 तक इस चुनौती के लिए नामांकन के लिए आमंत्रित किया गया था. यह">https://lagatar.in/bermo-social-media-will-be-closely-monitored-during-holi/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : होली के दौरान सोशल मीडिया पर होगी पैनी नज़र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही