Search

 
 
 

बोकारो : भाजपा उत्तरी छोटानागपुर की प्रमंडलीय बैठक को संबोधित करेंगे बाबूलाल

 
Bokaro : भाजपा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक शनिवार 25 मार्च को बोकारो सेक्टर 1 स्थित हंस मंडप में आयोजित होगी. इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को बोकारो विधायक बिरंची नारायण के कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई. प्रमंडलीय बैठक में बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, गिरिडीह में प्रवास कर रहे प्रदेश के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंच मोर्चा के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंच मोर्चा के जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, बूथ सशक्तीकरण की जिला टोली, राष्ट्रपति अभिभाषण की जिला टोली, मंडल अध्यक्ष महामंत्री व अन्य उपस्थित होंगे. बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू शरीक होंगे. बैठक की अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने की. संचालन संजय त्यागी ने की. बैठक मे कमलेश राय, लीला देवी, जयदेव राय, गौर रजवार, माथुर मंडल, महेन्द्र राय, अनिल सिंह, हरीश सिंह,ब्रज दुबे, जितेंद्र गोस्वामी, गोलू उपाध्याय, ऋषभ राय, पवन महतो, राघवेंद्र उपाध्याय, राहुल गोस्वामी व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-self-confidence-is-achieved-only-by-discipline-dr-hemlata/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : अनुशासन से ही हासिल होता है आत्मविश्वास : डॉ.हेमलता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही